Breaking News

प्रधानमंत्री के नए बन रहे आवास को अरविंद केजरीवाल की मिली हरी झंडी

15 Feb, 2023 698

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सेंट्रल विस्टा (Central Vista) के तहत निर्मित बन रहे प्रधानमंत्री के नए आवास (Prime Minister's New Residence) का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की तरफ से मामले में हरी झंडी मिलने के बाद अब राष्ट्र को नया प्रधानमंत्री आवास जल्द मिलने की राह आसान हो गई है। यह एक्जीक्यूटिव एंक्लेव दिल्ली के अतिसुरक्षित लुटियन्स जोन में आने वाले साउथ ब्लॉक के दक्षिण दिशा में प्लॉट नंबर 36/38 पर बन रहा है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने प्रस्ताव को इस शर्त पर मंजूरी दी है कि एजेंसी को यहां से हटाए जाने वाले पेड़ों के बदले दस गुना पौधे लगाने होंगे। कार्यकारी एन्क्लेव का निर्माण केंद्र की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत किया जाएगा, जिसमें प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO), कैबिनेट सचिवालय, इंडिया हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के आवास, कार्यकारी एन्क्लेव पर अनुमानित 1,189 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है।

अन्य खबरे