Breaking News

फीस में बढ़ोत्तरी के खिलाफ जेएनयू छात्रों का हंगामा

11 Nov, 2019 1107
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

जेएनयू में छात्र फीस में बढ़ोत्तरी के खिलाफ हंगामा कर दिया है. जेएनयू के छात्र निकट प्रशासन की छात्र विरोधी नीति के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन पर निकले इस बीच दिल्ली पुलिस के जवानों ने छात्रों को रोकने की कोशिश की जिसके बाद छात्रों और पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ. आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इस दौरान दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे . जेएनयू से लगभग तीन किलोमीटर दूर एआसीटी के रास्तों को बंद कर दिया गया है और सोमवार की सुबह से शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर परिसर के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जेएनयू परिसर के उत्तरी और पश्चिमी गेट के बाहर और बाबा बालकनाथ रोड पर एआसीटीई ऑडोटोरियम और जेएनयू के बीच स्थित सड़क पर बैरिकेड लगाए गए हैं. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने इने बैरिकेड्स को तोड़ दिया और दोपहर लगभग 12 बजे एआईसीटीई की तरफ मार्च करने लगे.  दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में ले लिया है. ये प्रदर्शनकारी छात्र हाथों में 'दिल्ली पुलिस वापस जाओ' की तख्तियां लेकर नारे लगाए और जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार को चोर बताया. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कार्यक्रम स्थल पर ही फंसे हुए हैं. एक अधिकारी ने बताया कि जेएनयू अध्यक्ष आइशी घोष और उपाध्यक्ष साकेत मून को एचआरडी मंत्री को बाहर जाने के लिए रास्ता देने की बात कही गई लेकिन छात्रों ने उनकी मांग से इनकार कर दिया.

अन्य खबरे