भारतीय उच्चायोग के खिलाफ इस्लामाबाद में पाकिस्तान की साजिश
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान की हरकत भारत के खिलाफ लगातार देखने को मिलती रही है। जम्मू कश्मीर में जम्मू क्षेत्र के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले की कोशिशों की खबरों के बीच सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि जम्मू के वायुसैनिक अड्डे पर हमले के समय पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग की इमारत के भीतर भी ड्रोन की घुसपैठ हुई थी। सूत्रों के अनुसार बीते शनिवार की रात को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के रिहायशी खंड में उसी वक्त एक ड्रोन देखा गया था जब जम्मू स्थित वायुसैनिक अड्डे पर हमला हुआ था। उस समय एक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। टेक्निकल एरिया के पास रविवार सुबह दो विस्फोट हुए थे। कम प्रबलता वाले इन विस्फोटों में ड्रोन का इस्तेमाल होने की बात सामने आई थी। एक विस्फोट से एक इमारत की छत को हल्का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरा विस्फोट खुले क्षेत्र में हुआ। ड्रोन की घटना सामने आने के बाद भारत ने सतर्कता बढ़ा दी है, वहीं जम्मू में ड्रोन देखे जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। सूत्रों ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए बताया कि भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों के साथ उठाया है और अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं से अवगत कराया है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान में भारतीय मिशन में ड्रोन को देखा गया है। ड्रोन को उच्चायोग के इलाके में उस समय देखा गया, जब एक कार्यक्रम चल रहा था। इससे साफ हो गया है कि पाकिस्तान भारतीय उच्चायोग पर निगरानी की कोशिश कर रहा है। बता दें कि पाकिस्तान लगातार अपनी गतिविधियों से अशांति का माहौल बनाने की कोशिश में लगा रहता है।