भारतीय छात्र ने न्यूयॉर्क के ग्रेजुएशन समारोह में पहना गले में तिरंगा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
इंसान दुनिया के किसी भी हिस्से में चला जाए उसका देशप्रेम खत्म नहीं होता। कई बार विदेशी धरती पर भी अपने वतन से प्यार करने वाले मिल ही जाते हैं। न्यूयॉर्क में ने एक छात्र ने अपने ग्रेजुएशन समारोह में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को अपने वस्त्र के साथ पहना था। ब्रिगेडियर हरदीप सिंह सोही ने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में अपने बेटे गुरमेहर सोही के ग्रेजुएशन समारोह की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं। तस्वीरों में, उनके बेटे ने पारंपरिक ग्रेजुएशन गाउन और टोपी पहनी हुई थी, साथ ही उनके स्टोल पर गर्व से प्रदर्शित भारतीय राष्ट्रीय ध्वज भी था। दोनों तस्वीरों में वह गर्व से खड़े मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। ब्रिगेडियर सोही अपने बेटे की अडिग देशभक्ति के भाव से बेहद खुश हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, मेरा बेटा अपने ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराता हुआ। इस पोस्ट को अब तक 139.4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 1500 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स इस पोस्ट पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि माता-पिता और युवक को बधाई! एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपके बेटे की देशभक्ति वास्तव में प्रेरणादायक है। भारतीयों की एक नई पीढ़ी को अपने देश के लिए इतने उत्साह और प्रेम के साथ ग्रेजुएट होते देखना आश्चर्यजनक है। उन्हें बधाई! तीसरे यूजर ने लिखा कि ब्रिगेडियर ने एक विजेता को खड़ा किया। चौथे यूजर ने लिखा कि मुंडा छा गया! भगवान उनका भला करे! बता दें कि भारतीय आज दुनिया के अनेक देशों में अपनी प्रतिभा के साथ भारत का झंडा भी गाड़ चुके हैं।