Breaking News

भारतीय सेना ने तीन भटके चीनी नागरिकों की जान बचाई

05 Sep, 2020 760

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
भारतीय सेना ने मानवता के आधार पर सिक्किम में चीनी नागरिकों को मदद पहुंचाई और जान बचाई। दरअसल तीन चीनी नागरिक उत्तरी सिक्किम में 17,500 फीट की ऊंचाई पर अपना रास्ता भटक गए थे, जिसके बाद भारतीय सेना ने उनकी मदद की। यह घटना तीन सितंबर की है। यह ऐसे समय हुआ है,जब दोनों देश की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में पिछले चार माह से एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। चीनी नागरिकों की जिंदगी पर संकट के बादल मंडराते देख, भारतीय सेना के जवान तुरंत उनके पास पहुंचे और कठोर जलवायु परिस्थितियों में मेडिकल सहायता, खाना और गर्म कपड़े की मदद पहुंचाई। भारतीय सेना ने उन्हें उनके गंतव्य के उचित जानकारी दी और वह वापस चले गए।चीनी नागरिकों ने भारतीय सेना की इस तत्काल मदद को लेकर आभार जताया। भारतीय सेना ने नॉर्थ सिक्किम में चीन के तीन नागरिकों की जान तीन सितंबर को 17,500 फीट की ऊंचाई पर बचाई है। ये नागरिक यहां पर फंस गए थे। उन्‍हें सेना की तरफ से ऑक्‍सीजन मुहैया कराया गया। साथ ही बाकी जरूरी चिकित्‍सीय सहायता भी मुहैया कराई गई। सेना ने ऑक्‍सीजन के अलावा इन चीनी नागरिकों को खाने-पीने का सामान दिया और गर्म कपड़े भी उपलब्‍ध कराए। सिर्फ इतना ही नहीं उन्‍हें सही रास्ता भी बताया ताकि वो अपने गंतव्‍य तक लौट सकें। जिन नागरिकों की जान बचाई गई है उसमें से दो पुरुष और महिला थी। सेना की तरफ से इस पर जानकारी दी गई है। चीनी नागरिकों ने भी भारत और भारतीय सेना को उनकी जान बचाने पर थैंक्‍यू कहा है। बता दें कि भारतीय सेना के जवानों ने यह महत्वपूर्ण सन्देश दिया है कि जब कोई राह भटक जाए तो मानवता के नाते उसे मदद पहुंचाएं, भले ही वह दुश्मन देश का नागरिक ही क्यों न हो.

अन्य खबरे