Breaking News

मन की बात में बोले पीएम हो जाइए लोकल के लिए वोकल

30 Aug, 2020 282

संवाददाता/in24 न्यूज़।
देशवासियों को आज एकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर देश की जनता से लोकल के लिए वोकल होने की अपील की। उन्होंने कहा अब सभी के लिए लोकल खिलौनों के लिए वोकल होने का समय है। खिलौने जहां ऐक्टिविटी को बढ़ाने वाले होते हैं, तो खिलौने हमारी आकांक्षाओं को भी उड़ान देते हैं। खिलौने केवल मन ही नहीं बहलाते, खिलौने मन बनाते भी हैं और मकसद गढ़ते भी हैं। आइए, हम अपने युवाओं के लिये कुछ नए प्रकार के अच्छी क्वालिटी वाले खिलौने बनाते हैं। बच्चों के जीवन के अलग-अलग पहलू पर खिलौनों का जो प्रभाव है, इस पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी बहुत ध्यान दिया गया है। खेल-खेल में सीखना, खिलौने बनाना सीखना, खिलौने जहां बनते हैं वहां की विजिट करना, इन सबको करिकुलम का हिस्सा बनाया गया है। वैसे मैं मन की बात सुन रहे बच्चों के माता-पिता से क्षमा मांगता हूं क्योंकि हो सकता है, उन्हें अब ये मन की बात सुनने के बाद खिलौनों की नई-नई डिमांड सुनने का शायद एक नया काम सामने आ जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कहा कि  हम, बहुत बारीकी से अगर देखेंगे, तो एक बात अवश्य हमारे ध्यान में आएगी हमारे पर्व और पर्यावरण। इन दोनों के बीच एक काफी गहरा नाता रहा है। जहां एक और हमारे पर्वो में पर्यावरण और प्रकृति के साथ सहजीवन का सन्देश छिपा होता है तो दूसरी ओर कई सारे पर्व प्रकृति की रक्षा के लिये ही मनाए जाते हैं। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि  आमतौर पर ये समय उत्सव का होता है, जगह-जगह मेले लगते हैं, धार्मिक पूजा-पाठ होते हैं। कोरोना के इस संकट काल में ज़ोगों में उमंग तो है, उत्साह भी है, लेकिन, हम सबको मन को छू जाए, वैसा अनुशासन भी है। बहुत एक रूप में देखा जाए तो नागरिकों में दायित्व का एहसास भी है। लोग अपना ध्यान रखते हुए, दूसरों का ध्यान रखते हुए, अपने रोजमर्रा के काम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में हो रहे हर आयोजन में जिस तरह का संयम और सादगी इस बार देखी जा रही है, वो अभूतपूर्व है। गणेशोत्सव भी कहीं ऑनलाइन मनाया जा रहा है, तो, ज्यादातर जगहों पर इस बार इको फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मोहर्रम के अवसर पर इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके लिए सच्चाई तथा न्याय के मूल्यों से बढ़कर कुछ भी नहीं था। मोदी ने कहा कि इमाम हुसैन का समानता और निष्पक्षता पर जोर स्मरणीय है तथा यह अनेक लोगों को ताकत देता है। मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ हम इमाम हुसैन के बलिदान को याद करते हैं। क्योंकि उनके लिए सच्चाई तथा न्याय के मूल्यों से बढ़कर कुछ भी नहीं था। समानता और निष्पक्षता पर उनका जोर स्मरणीय है और यह अनेक लोगों को ताकत देता है। पीएम ने कहा कि इन दिनों ओणम का त्यौहार भी धूम-धाम से मनाया जा रहा है।ओणम का उत्साह विदेशी भूमि तक पहुंच गया है। चाहे वह अमरीका हो, यूरोप हो या खाड़ी के देश हों, ओणम की खुशियां हर जगह महसूस की जा सकती हैं. ओणम तेजी से अंतर्राष्ट्रीय उत्सव बन रहा है। बता दें कि कोरोना संकट के बावजूद देश को समस्य समय पर पीएम मोदी मन की बात के माध्यम से अलग-अलग विषयों पर संबोधित करते रहे हैं.

अन्य खबरे