Breaking News

मुंबई में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

12 Jul, 2024 347

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में लगातार जोरदार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देर रात से हो रही बारिश के चलते मुंबई की सड़कों पर पानी भर गया है। जिसमें मुंबई के अँधेरी, चेम्बूर समेत तमाम इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों को काफी समस्या हो रही है। वहीं दादर, वर्ली, बांद्रा के पश्चिमी उपनगरों में अधिकतम वर्षा होने की उम्मीद है। शहर में भारी बारिश के बीच मुंबई के किंग्स सर्कल इलाके में सड़कों पर पानी भर गया है। 

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पालघर और नासिक जिले शामिल है। वहीं सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर और विदर्भ के अधिकांश जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


भारी बारिश के चलते मुंबई के अँधेरी सबवे को भी बंद कर दिया गया है साथ ही लोगों के आवाजाही पर भी रोक लगा दिया गया है। वहीं देर रात से हो रही बारिश के कारण नवी मुंबई शहर के एपीएमसी सब्जी मार्केट और अन्य मार्केट में भी पानी भर गया है। कई जगहों पर घुटने तक पानी जमा हो गया है जिसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज बारिश को लेकर प्रशासन ने नागरिकों से उचित सावधानी बरतने की अपील की है।  

अन्य खबरे