Breaking News

मार्केट में जल्द ही आएगा 20 रूपये की नया नोट

27 Apr, 2019 1417

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

मार्केट में जल्द ही आपको 20 रुपये का नया नोट देखने को मिल सकता है.आरबीआई ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें उसने 20 रुपये के नए नोट लाने की बात की है. इस नोटिफिकेशन में आरबीआई ने इस नोट के रंग-रूप से लेकर इसकी खासियतों के बारे में बताया है. इस नोट में गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे और नोट के पीछे देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए एलोरा की गुफाओं का चित्रण किया गया है. महात्मा गांधी की नई सीरिज के इस नोट का रंग हरापन लिए हुए पीला होगा. इसके साथ ही आरबीआई ने यह भी कहा है कि नए नोट के जारी होने के बाद भी पुराने नोट चलन में बने रहेंगे। आरबीआई द्वारा पेश किए गए 20 रुपये के इस नए नोट के आगे के हिस्से पर महात्मा गांधी का चित्रण बीच में है. इसी साइड नोट का मूल्य हिंदी और अंग्रेजी के अंकों में लिखा होगा और आरबीआई भारत, india और 20 माइक्रो लेटर्स के रूप में होंगे. सुरक्षा पट्टी पर भारत और आरबीआई लिखा होगा. नोट के अगले हिस्से पर गारंटी क्लॉज, गवर्नर के हस्ताक्षर, आरबीआई का प्रतीक चिन्ह महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिनी तरफ होगा और नोट के दाहिनी तरफ अशोक स्तंभ होगा. नोट का नंबर बायें से दाहिनी तरफ बढ़ते आकार में छपा हुआ होगा। 

अन्य खबरे