म्यांमार के दो हजार से अधिक नागरिक भारतीय सीमा में घुसे
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पड़ोसी देश म्यांमार के चीन राज्य में एयर स्ट्राइक और जबरदस्त गोलीबारी की वजह से लगभग दो हज़ार से अधिक लोग मिजोरम में दाखिल हो गए। ये सभी लोग पिछले 24 घंटों में सीमा पार करते हुए मिजोरम में दाखिल हुए। चम्फाई जिले के डीसी जेम्स लालरिंचन ने बताया कि ताजा हवाई हमलों के बीच म्यांमार से दो हज़ार से अधिक लोग मिजोरम के चम्फाई जिले में प्रवेश कर गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेम्स लालरिंचन ने बताया कि म्यांमार की सत्तारूढ़ जुंटा समर्थित सेना और मिलिशिया समूह पीपुल्स डिफेंस फोर्स के बीच भीषण गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि लड़ाई तब हुई जब पीडीएफ ने म्यांमार के चिन राज्य में खावमावी और रिहखावदार में दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया। जेम्स लालरिंचना ने बताया कि म्यांमार के रिहखावदार सैन्य अड्डे को सोमवार तड़के पीपुल्स डिफेंस फोर्स ने अपने कब्जे में ले लिया और खावमावी सैन्य अड्डे पर भी दोपहर तक नियंत्रण हासिल कर लिया। राज्य के गृह मंत्रालय के मुताबिक, वर्तमान में 31,364 नागरिक राज्य के विभिन्न हिस्सों में जीवन जी रहे हैं। ज्यादा शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। बता दें कि म्यांमार से पहले भी घुसपैठ होती रही है।