Breaking News

यूरोप के तीन देशों का दौरा करेंगे पीएम मोदी

27 Apr, 2022 485

संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने की शुरुआत में विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी की 2022 में यह पहली विदेश यात्रा है। वह अपनी इस विदेश यात्रा के दौरान यूरोप के तीन देशों का दौरा करेंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए वे जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस का दौरा करेंगे और इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह फ्रांस में दूसरी बार चुने गए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ मुलाकात भी कर सकते हैं। पीएम मोदी अगले महीने दो मई को यूरोप की यात्रा पर रवाना होंगे। वह तीन दिन  के लिए यूरोप के दौरे पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। 2022 में प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा होगी। पीएम मोदी की यात्रा की शुरुआत जर्मनी से होगी। इसके बाद वह डेनमार्क जाएंगे और यात्रा के अंतिम पड़ाव में वह फ्रांस के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी का यह यूरोप दौरा इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है कि यूरोप लगातार भारत से रूस पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए कहता रहा है। इसके अलावा रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव कह चुके हैं कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने में भारत मध्यस्थता करता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। ऐसे में पीएम इन तीनों देशों से संकट को हल करने पर भी चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला लगातार जारी है।

अन्य खबरे