Breaking News

राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं

22 Aug, 2021 695
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज पूरा देश भाई-बहन के अमर प्रेम का त्यौहार रक्षा बंधन मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने रविवार को एक ट्वीट संदेश में कहा है कि सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ढेरों शुभकामनाएं। बता दें कि भाई बहन के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व को देशभर में आज धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। बता दें कि राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को इस पावन त्यौहार पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इसके अनेक पौराणिक उल्लेख से पता चलता है कि भाई बहन का यह त्यौहार बेहद प्राचीन काल से चला आ रहा है।

अन्य खबरे