Breaking News

रेलवे अधिकारी के दफ्तर की दीवार पर लिखा गया खालिस्तान ज़िंदाबाद

13 Jun, 2022 718

संवाददाता/in24 न्यूज़.
खालिस्तान समर्थकों की मांग जब न तब सामने आती रहती है। पंजाब में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जाने का एक और मामला सामने आया है। यहां फिरोजपुर में डिविजनल रेलवे मैनेजर यानी DRM ऑफिस की दीवार पर यह नारे लिखे गए हैं। प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खुद इसको वायरल किया। हालांकि इसका पता चलते ही पुलिस ने तुरंत पेंट करवाकर इन नारों को मिटा दिया। पन्नू के खालिस्तानी संगठन की ओर से लिखे इन नारों को देखते ही पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं और डी.आर.एम. दफ्तर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि नारे लिखने वालों की पहचान हो सके। जाहिर है यह मामला बेहद गंभीर है और आगे की कार्रवाई भी उसी तर्ज़ पर की जाएगी।

अन्य खबरे