Breaking News

लश्कर का सहयोगी आतंकी जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार

13 Jun, 2023 682
संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा (Bandipora) जिले से लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के एक आतंकवादी सहयोगी को सुरक्षाबलों (security forces) ने  गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो चीनी ग्रेनेड भी बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांदीपोरा पुलिस सेना, 13वीं राष्ट्रीय रायफल और 45वीं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त बलों ने बहरबाद हजिन में आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सशस्त्र गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि इसे पहले भी एक ऐसे ही आतंकी को सुरक्षा बल के जवानों ने दबोचा था।

अन्य खबरे