लुधियाना के कोर्ट कॉम्प्लेक्स में ब्लास्ट से दो की मौत
23 Dec, 2021
655
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक धमाकेदार ब्लास्ट के बाद पंजाब के लुधियाना में कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हड़कंप सा मच गया। यह ब्लास्ट साढ़े 12 बजे से 12.45 के बीच हुआ। यह ब्लास्ट बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर 9 नंबर कमरे के बाहर हुआ और इससे दीवार ढह गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके से कॉम्प्लेक्स की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है और पुरानी इमारत होने के कारण इसे असुरक्षित समझा जा रहा है। बड़ी गिनती में पुलिस फोर्स कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पहुंच चुकी है और लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। हालांकि, यह धमाका क्यों हुआ, किसने किया इन सब बार में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है।