Breaking News

विदेश से भारतियों को वतन वापसी के लिए आईएनएस बना दूत

07 May, 2020 786

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस ने महामारी फैलाने के अलावा कई लोगों को अपनों से और वतन से दूर कर दिया. जाहिर है ऐसे में हर कोई घर लौटना चाहेगा, राहत की बात है कि सरकार हर पहलू पर ध्यान दे रही है. इसी कड़ी में सरकार उनलोगों को वापस ला रही है जो देश से बाहर हैं. विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन समुंद्र सेतु के तहत पहले चरण में मालदीव के माले पोर्ट पहुंचा आईएनएस जलश्वा। मालदीव में भारत के उच्चायोग ने इसकी जानकारी दी। बतादें कि अब तक पूरी दुनिया में 37 लाख 27 हजार से लोग कोरोना की चपटे में आ चुके है। वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 2 लाख 58 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 12 लाख 42 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अगर भारत की बात करें तो, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 52,952 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 35,902 एक्टिव केस हैं। 15,266 लोग ठीक हो गए हैं। 1783 लोगों की मौत हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में 3,561 नए मामले सामने आए और 89 लोगों की मौत हो गई है। बहरहाल, विदेश से वापस आनेवाले लोगों को अपना मेडिकल टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा. 

अन्य खबरे