Breaking News

सड़क हादसे में पांच की मौत

08 Aug, 2021 878

संवाददाता/in24 न्यूज़।
यूपी के मऊ जिले में बड़ा भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल है। वहीं, बताया जा रहा है कि दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दोहरीघाट थाने इलाके के सोनबरसा गांव के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसकर एक कार पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना के समय मृतक मधुबन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। मृतक गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के हैं। इस हादसे के बाद मातम का माहौल बन गया है।

अन्य खबरे