Breaking News

किश्तवाड़ में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

04 May, 2023 585

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ (Kishtwar) जिले के एक गांव में भारतीय सेना (Indian Army) का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में भारतीय सेना के तीन अधिकारी सवार थे। रेस्क्यू के लिए टीमों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि जहां ये  हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, वो किश्तवाड़ का काफी दुर्गम इलाका है। यहां बीते दो-तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। सेना के तीन अधिकारी हेलीकॉप्टर पर जा रहे थे, बताया जा रहा है कि यही हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। हालांकि सेना की ओर से पता लगाया जा रहा है कि उनकी तबीयत कैसी है। इसके लिए रेस्क्यू (rescue) की टीमों को रवाना कर दिया गया है। हालांकि अभी तक उन अधिकारियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। बता दें की रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी हुई है। सेना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट सुरक्षित हैं हालांकि, उनको चोटें जरूर आई हैं।

अन्य खबरे