पंजाब में फिर आए पाकिस्तान से हथियार
24 Mar, 2023
1028
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तानी ड्रोन (pakistani drone) पंजाब में लगातार घुसपैठ को अंजाम देने की कोशिश में लगा हुआ है। देर रात गुरदासपुर सेक्टर के मेटला क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा (India-Pakistan border) पर पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की। सीमा पर तैनात बीएसएफ (BSF) के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया।इसके बाद मौके पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने एक पैकेट खेप बरामद की, जिसे ड्रोन से गिराया गया था। इसमें 5 पिस्तौल, 10 पिस्टल मैगजीन, 9 एमएम के 71 राउंड और .311 लिखे 20 गोला-बारूद थे। ऐसे में आतंकी पाकिस्तान के मंसूबे बखूबी समझे जा सकते हैं।