Breaking News

22 महीने में रेल दुर्घटना से कोई मौत नहीं : पीयूष गोयल

12 Feb, 2021 703

संवाददाता/in24 न्यूज़.
रेलवे दुर्घटना से न जाने हर साल कितने लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है, मगर अब खुशखबरी है कि 22 महीनों में किसी की मौत रेल दुर्घटना में नहीं हुई है. राज्यसभा में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि रेलवे ने अपने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पिछले 22 महीनों में किसी यात्री की दुघटना में मृत्यु नहीं हुई है. गोयल ने कहा कि रेल दुर्घटना के कारण यात्री की मृत्यु की अंतिम घटना 22 मार्च 2019 को हुई थी. लगभग 22 महीनों के दौरान रेल दुर्घटनाओं के कारण एक भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि नए पुनर्गठित रेलवे बोर्ड में हमने भारतीय रेलवे में पहली बार महानिदेशक सुरक्षा को नामित किया है. बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे द्वारा सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ समन्वय में उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी. बता दें कि दुर्घटना में इस कमी के पीछे एक बड़ी वहज कोरोना और लॉकडाउन है.   

अन्य खबरे