Breaking News

अनुपम खेर ने खुद को आइसोलेटेड किया

21 Mar, 2020 961

संवाददाता/in24 न्यूज़.    
कोरोना का कहर जारी है. ऐसे में एक्टर अनुपम खेर ने भी खुद को आइसोलेटेड कर लिया है. बता दें कि हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर शुक्रवार को अमेरिका से लौटे हैं। कोरोना वायरस को लेकर एयरपोर्ट पर उनकी मेडिकल जांच की गई, जिसमें वे नेगेटिव पाए गए। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग टीवी सीरीज न्यू एम्स्टर्डम की शूटिंग के लिए पिछले कुछ महीने से न्यूयॉर्क में थे। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग रोक दी गई है। अनुपम के को-स्टार डेनियल डे किम ने गुरुवार को बताया था कि उन्हें कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। उन्होंने हाल ही में ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि हमारे देश में माता-पिता बच्चों को बचपन से ही हाथ धोने और जूते घर के बाहर उतारने की नसीहत देते रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को मिलकर इस खतरनाक वायरस को हराने की बात कही।

अन्य खबरे