Breaking News

अभिनेता समीर शर्मा ने लगाई फांसी

06 Aug, 2020 852

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
साल 2020 बॉलीवुड के लिए बेहद मनहूस साबित हुआ है और हो रहा है क्योंकि लगातार इससे जुड़े लोगों की मौत हो रही है या उनकी आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है. अब खबर है कि छोटे पर्दे के अभिनेता समीर शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. समीर शर्मा एकता कपूर के चर्चित टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नजर आ चुके हैं। समीर शर्मा ने बुधवार की रात अपने घर पर फांसी लगा ली। रात में ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने समीर के शव को पंखे पर लटके देखा। मालाड स्थित अपने घर में समीर कुछ समय पहले ही शिफ्ट हुए थे। बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक, टीवी एक्टर समीर शर्मा ने बुधवार की रात फांसी लगा ली. एक्टर की लाश मालाड पश्चिम में अहिंसा मार्ग स्थित नेहा सीएचएस अपार्टमेंट में फंदे से लटकी मिली है. एक्टर की मौत की खबर मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और फॉरेंसिंक टीम को बुलाया गया. एक्टर ने किस वजह से आत्महत्या की इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस आत्महत्या की वजहों की तलाश में जुट गई है.

अन्य खबरे