Breaking News

आर्यन खान को आज भी जमानत नहीं, कल फिर होगी सुनवाई

27 Oct, 2021 798

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉम्बे हाईकोर्ट में आज भी सुनवाई पूरी नहीं होने से आर्यन खान को जमानत नहीं मिली। कल फिर एकबार दोपहर ढाई बजे से सुनवाई की जाएगी। बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन के केस पर मंगलवार को सुनवाई छह बजे शाम तक चली थी और उनका केस पूर्व एटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया मुकुल रोहतगी ने लड़ा था। वहीं, पिछली बार आर्यन से मिलने उनके पिता शाहरुख खान जेल पहुंचे थे। दोनों की ये मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख सुनवाई में पहुंच सकते हैं।यानी आज की रात भी आर्यन खान को जेल में ही बितानी होगी।

अन्य खबरे