Breaking News

इजरायल में फंसी अभिनेत्री नुसरत भरुचा से हुआ संपर्क, मुश्किलों के बाद लौट रहीं भारत

08 Oct, 2023 517

संवाददाता/in24न्यूज 

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शनिवार से युद्ध चल रहा है. दोनों देशों के बीच हो रही जंग के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा इजरायल में फंस गईं. ये खबर सामने आने के बाद से एक्ट्रेस के फैंस काफी चिंता में थे और नुसरत के सही सलामत अपने देश वापस लौटने की दुआएं मांग रहे थे. लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है. इजरायल में फंसी नुसरत भरुचा से संपर्क हो गया है. एक्ट्रेस बिल्कुल सुरक्षित हैं. वो इजरायल से बाहर निकलने के लिए एयरपोर्ट एरिया पहुंच चुकी हैं. एक्ट्रेस जल्द ही फ्लाइट लेकर एजरायल से रवाना होंगी और अपने देश लौटेंगी. नुसरत के परिवार, फैंस और पूरे देश के लिए ये एक राहत की खबर है. हर कोई नुसरत के सलामती के साथ अपने देश लौटने की राह देख रहा है.नुसरत भरुचा की टीम ने कहा- आखिरकार हमारा नुसरत भरुचा से संपर्क हो गया है. एंबेसी की मदद से उन्हें सुरक्षित वापस इंडिया लाया जा रहा है. वो सुरक्षित हैं और इंडिया लौट रही हैं. नई जानकारी के मुताबिक, नुसरत भरुचा ने फ्लाइट बोर्ड कर ली है. मुश्किलों के बाद वो इंडिया लौट रही हैं. 

अन्य खबरे