ऋतिक रोशन का 46वां जन्मदिन आज
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार ऋतिक रोशन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 10 जनवरी 1974 को मुबंई में हुआ था। ऋतिक का असली नाम ऋतिक राकेश नागरथ है। घर में उन्हें डुग्गू नाम से पुकारा जाता है। उनके पिता राकेश रोशन मशहूर निर्देशक और एक्टर हैं. राकेश रोशन का घर का नाम गुड्डू है। वहीं उनका मां का नाम पिंकी रोशन है। ऋतिक की एक बहन है जिसका नाम सुनैना है। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन ऋतिक के चाचा हैं। उनके नाना निर्माता निर्देशक जे ओम प्रकाश थे। कुल मिलाकर उनका पूरा परिवार कहीं ना कहीं फिल्मों से ही संबंध रखता है। ऋतिक ने अपनी स्कूली पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने सिडेनहम कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। वहीं मास्टर्स की डिग्री उन्होंने यूएस से पूरी की। ऋतिक बचपन में मधुबाला और परवीन बॉबी को काफी पसंद करते थे। वहीं वो धर्मेंद्र के भी जबरा फैन हैं। बचपन में वो अपने वॉर्डरोब में धर्मेंद्र का पोस्टर लगा कर रखते थे। इतना ही नहीं जब ऋतिक की ब्रेन सर्जरी हुई तो उन्होंने परिवार वालों से पहले धर्मेंद्र से फोन पर बात की थी। ऋतिक के लाखों फैंस है खासकर लड़कियां। बताया जाता है कि एक बार वैलेंटाइन के मौके पर उन्हें 30 हजार शादी के प्रपोजल मिले थे। ऋतिक फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस रहते हैं। जरा सी हेल्थ इश्यू होने पर वो टेंशन में आ जाते हैं. बहरहाल इस अभिनेता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.