Breaking News

एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की बाथरूम में मिली लाश, ड्रग ओवरडोज से मौत की आशंका

23 May, 2023 1472

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अचानक एक्टर मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत (Aditya Singh Rajput) के निधन की खबर ने सनसनी फैला दी है। मुंबई के अंधेरी स्थित उनके घर के बाथरूम में उनकी लाश मिली है। आदित्य के दोस्त ने सबसे पहले उनके शव को बाथरूम में देखा, वह तुरंत ही नीचे आए और बिल्डिंग के वॉचमैन को लेकर ऊपर पहुंचे। इसके बाद दोस्त और सिक्योरिटी गार्ड उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक आदित्य की मौत ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से हुई है। एक्टर की सोशल मीडिया एक्टिविटी से पता चलता है कि वह पिछली रात दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। बता दें कि आदित्य सिंह राजपूत ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कुछ टीवी शोज और फिल्मों में भी काम किया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना ब्रांड ‘पॉप कल्चर’ शुरू किया। इस ब्रांड के तहत वो बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम करते थे। उन्होंने कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेज को इंडस्ट्री में लॉन्च किया था।दिल्ली के रहने वाले आदित्य सिंह ने क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में भी काम किया था। वह लगभग 300 विज्ञापनों का हिस्सा थे और उन्होंने स्प्लिट्सविला 9 जैसे रियलिटी शो में भाग लिया और लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज़ सीज़न 9, बैड बॉय सीज़न 4 और अन्य जैसे टीवी प्रोजेक्ट किए थे। बता दें कि इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत भी अपने कमरे में मृत पाए गए थे।

अन्य खबरे