Breaking News

कंगना को मिली बॉम्बे हाई कोर्ट से अंतरिम राहत

25 Nov, 2020 822
संवाददाता/in24 न्यूज़।   
अभिनेत्री कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में मुंबई हाई कोर्ट ने राहत दे दी है. मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफ़आईआर के खिलाफ कंगना रनौत की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी हैअब इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस के सामने 8 जनवरी को पेश होने को कहा है। मुंबई पुलिस की तरफ से तीन बार समन पर पेश नहीं होने के बाद कंगना रनौत और उनकी बहन की तरफ केस को रद्द करने का अनुरोध किया गया था, जिसे हाईकोर्ट ने नहीं माना। जज ने कंगना रनौत और उनकी बहन की इस दलील को मानने से इनकार कर दिया कि वे एक पारिवारिक शादी में व्यस्त थीं. कंगना के वकील ने जिरह करते हुए कहा कि - हमारे मुवक्किल नहीं पेश हो  पाईं क्योंकि एक शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थी . इसलिए उन्होंने सिर्फ बयान भिजवाया था. जिसके बाद अदालत ने जवाब दिया कि जो भी चीजें थी, आपको समन का आदर करना चाहिए था। जिसके बाद अदालत ने उन्हे आठ जनवरी को पुलिस के सामने पेश होने का निर्देश दिया. 

अन्य खबरे