Breaking News

कंगना ने फिर कसा उद्धव ठाकरे पर तंज

30 Jun, 2022 606

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तंज कसते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो उद्धव ठाकरे पर अपना गुस्सा जाहिर करती हुई नजर आ रही हैं. कंगना का मानना है कि शिवसेना की सरकार का गिरना और महाराष्ट्र में वापस कमल खिलना, ये सब ठाकरे के अहंकार के चलते हुआ है. इंटरनेट पर उनका ये वीडियो सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है. कंगना ने अपने इस वीडियो में उद्धव ठाकरे पर सीधे तौर पर प्रहार करते हुए कहा कि 2020 में मैंने कहा था कि लोकतंत्र एक विश्वास है और सत्ता के घमंड में आकर जो इस विश्वास को तोड़ता है उसका घमंड टूटना भी निश्चित है और ये किसी व्यक्ति विशेष की शक्ति नहीं है. हनुमान जी को शिव का 12वां अवतार माना जाता है. जब शिवसेना ही हनुमान चालीसा को बैन कर दे तो उन्हें शिव भी नहीं बचा सकते. हर हर महादेव! जय हिंद! बता दें कि जब कंगना के दफ्तर पर मुंबई महनगर पालिका ने बुलडोजर चलाया था इस वक़्त भी कंगना ने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा था.

अन्य खबरे