Breaking News

कपिल के घर में आग लगी

18 Jul, 2019 1287

संवाददाता/in24 न्यूज़   

आज के सर्वाधिक चर्चित कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर में आग लग गई. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है. दमकल विभाग के कर्मियों ने घर से सभी सदस्यों को बाहर निकालकर कूलिंग का काम शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि अँधेरी पश्चिम स्थित शांति वन ईमारत के फ्लैट नंबर 333 में  आग लगने से अफरातफरी मच गई. यह इमारत सात माले की है और कई दिनों से कपिल का फ्लैट बंद था. पड़ोसियों के अनुसार इस फ्लैट में कपिल के स्टाफ और सहायक आया-जाया करते थे. यह भी बताया जा रहा है कि आग किचेन में लगी थी. 

अन्य खबरे