कानों में उर्फी जावेद ने पहने टमाटर के झुमके
संवाददाता/in24न्यूज़
टमाटर को लेकर बॉलीवुड की हसीनाओं की अजब- गजब हरकत। कुछ दिनों पहले ड्रामा क्वीन राखी सावंत टमाटर की खेत उगाने चली थी तो इस बीच अब सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने पहने टमाटर के झुमके... अतरंगी ड्रेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली ऊर्फी जावेद इस बार अपने झुमके को लेकर लाइमलाइट में छा गई ... हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो में एक्ट्रेस को अपने कानों में टमाटर लटकाए हुए देखा जा सकता है। उर्फी जावेद की इस हरकत को देखने के बाद लोगों ने उनकी गंदी तरह से क्लास लगा दी। एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स भद्दे - भद्दे कॉमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - बस यही देखना बाकी रह गया था। वही एक और यूजर ने लिखा - लोगों को खाने के लिए नसीब नहीं हो रहे है और यह कानों में लटका कर घूम रही है। बढ़ते टमाटरों की कीमत के बीच एक्ट्रेस ने टमाटर से ईयररिंग बना दी है। जो की नेटिजेंस को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है और वो एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे है। उर्फी जावेद हमेशा अजीबो गरीब हरकतों के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। फैशन के साथ उर्फी नया नया एक्सपेरिमेंट करती है तभी तो एक्ट्रेस खाने पीने की चीजों से भी कपड़े बना देती है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने कीवी फल और पिज्जा से अपना बिकनी लुक शेयर किया था. खैर उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।