Breaking News

कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर एनसीबी का छापा

21 Nov, 2020 830

संवाददाता/in24 न्यूज़।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर कोहराम मचा हुआ है. ड्रग्स मामले में एनसीबी की जांच जारी है। इसी कड़ी में एनसीबी की टीम ने शनिवार को मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के अंधेरी स्थित घर पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक टीम को भारती सिंह के घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई है। लेकिन ये पता नहीं चल सका है कि ड्रग्स कितनी मात्रा में मिली है। एनसीबी की टीम ने टीवी अभिनेत्री भारती सिंह और उनके पति को समन भेज दिया है। हाल ही में एक्टर अर्जुन रामपाल से भी एनसीबी ने लंबी पूछताछ की थी और उनके घर पर छापेमारी की थी।भारती सिंह की कॉमेडी के लोग दिवाने हैं। इस समय वे द कपिल शर्मा शो का हिस्सा हैं। भारती के घर पर छापेमारी की खबर उनके फैन्स को जरूर निराश करेगी। हालांकि अभी इस मामले पर और भी डिटेल्स आनी बाकी है. गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी द्वारा इनवेस्टिगेशन शुरू होने पर सबसे पहले रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने हिरासत में लिया।करीब एक महीने के बाद रिया बाहर आईं। उनके अलावा दीपिका पादुकोण, राकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान से पूछताछ की थी। अभी भी एनसीबी ड्रग्स मामले पर लगातार अपना काम कर रही है.

अन्य खबरे