Breaking News

कोरोना ने करवाया रेखा का बंगला सील

12 Jul, 2020 801

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना की आंच मशहूर अभिनेत्री के बंगले तक पहुंच गई है. रेखा के ना म से पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और अनुपम खेर के परिवार के कोरोना संक्रमित पाए जाने की बात सामने आई है. इसके बाद रेखा के मुंबई स्थित बंगले 'सी स्प्रिंग्स' को बीएमसी ने सील कर दिया है.दरअसल, एक्ट्रेस रेखा का एक सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, इसके बाद बीएमसी ने यह कदम उठाया. दिग्गज एक्ट्रेस मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड एरिया स्थित अपने 'सी स्प्रिंग्स' बंगले में रहती है. इ स बंगले पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. कई दिन पहले एक सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इस सुरक्षाकर्मी का बांद्रा के कोरोना सेंटर में इलाज चल रहा है.

अन्य खबरे