कोरोना से गंभीर हुए संगीतकार श्रवण अस्पताल में भर्ती
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना का कहर बॉलीवुड में भी लगातार देखने को मिल रहा है। अब संगीतकार नदीम-श्रवण जोड़ी फेम श्रवण राठौड़ भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां होने के चलते उनकी हालत इस वक्त नाजुक बनी है। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से उनकी हालत में गिरावट तो नहीं आई है, लेकिन उनकी हालत इस वक्त चिंताजनक है। बता दें इस वक्त बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। अपने संगीतकार पार्टनर नदीम अख्तर सैफी के साथ मिलकर श्रवण राठौड़ ने 90 के दशक में संगीतकार जोड़ी के तौर पर कई फिल्मों का हिट संगीत और सैकड़ों लोकप्रिय गाने दिए। 90 के दशक में संगीतकार के तौर पर नदीम-श्रवण की बॉलीवुड में खूब तूती बोलती थी। श्रवण राठौड़ के बेटे संजीव-दर्शन भी संगीतकार हैं।