बॉलीवुड को लेकर अभिनेता नवाजुद्दीन के क्यों बदले सुर ?
एंटरटेनमेंट डेस्क/in 24 न्यूज़।
नवाजुद्दीन का एक कंट्रोवर्सी बयान हर किसी का ध्यान खींच रहा है.नवाज ने खुलेआम बॉलीवुड इंडस्ट्री को चोर बताया है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म कॉस्टाओ ज़ी 5 पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड को लेकर एक्टर ने बड़ा बयान दिया है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड की कमियों पर बेबाकी से बात करते हुए कहा कि, "हमारी इंडस्ट्री में एक ही चीज को पांच साल तक घसीटा जाता है। जब लोग बोर हो जाते हैं, तभी उसे छोड़ा जाता है। असल में असुरक्षा बहुत बढ़ गई है। लोग सोचते हैं कि एक फार्मूला चल रहा है, तो उसे बार-बार दोहराओ। और तो और अब तो दो, तीन और चार भाग बनने लगे हैं। जैसे पैसों की कंगाली होती है वैसे ही यह रचनात्मक कंगाली है।" नवाज ने बॉलीवुड में दूसरों से कॉपी करने की आदत पर भी करारा तंज कसा। उन्होंने कहा, "जो चोर हैं वो भला क्रिएटिव कैसे हो सकते हैं? हमने साउथ से चुराया, कभी इधर से, कभी उधर से।कुछ हिट कल्ट फिल्मों के सीन भी चोरी किए गए हैं। इसे इतना सामान्य कर दिया गया है कि लोग कहते हैं कि चोरी है तो क्या हुआ? उन्होंने कहा कि पहले तो लोग विदेशी फिल्मों का वीडियो लाकर कहते थे कि ऐसी फिल्म बनानी है। फिर उसे हू-ब-हू कॉपी कर लिया जाता था।
नवाज ने सवाल उठाया कि ऐसी इंडस्ट्री से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? उनके मुताबिक इस माहौल में न तो अच्छे एक्टर सामने आ पाते हैं और न ही बेहतर डायरेक्टर। उन्होंने डायरेक्टर अनुराग कश्यप का जिक्र करते हुए कहा कि अच्छा काम करने वाले लोग इंडस्ट्री छोड़ रहे हैं। वेल नवाज इन दिनों अपनी नई ओटीटी फिल्म 'कॉस्तॉव' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में इस फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक दी है। इस फिल्म में वह कॉस्तॉव फर्नांडीज नाम के एक गोवा कस्टम्स ऑफिसर की भूमिका में हैं, जो सोने की तस्करी के बड़े रैकेट को खत्म करने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देता है।