Breaking News

जलसा में विद्या बालन दिखेंगी मीडिया कंपनी की मालकिन

29 Sep, 2021 774

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अपने अभिनय के जरिए अलग-अलग किरदार निभानेवाली अभिनेत्री विद्या बालन अब एक बिजेश टायकून के रूप में नज़र आनेवाली हैं। बता दें कि विद्या बालन अपनी आने वाली फिल्म जलसा में बिजनेस टायकून बनी हैं। विद्या बालन ने अपनी रिलीज होने वाली फिल्‍म जलसा की शूटिंग पूरी कर ली है। विद्या बालन फिल्म में एक मीडिया कंपनी की मालकिन के रोल में हैं। उनके साथ फिल्‍म में शेफाली शाह भी हैं। इस फिल्म में विद्या बालन के लुक के साथ प्रयोग किया गया है। फिल्म जलसा को सुरेश त्र‍िवेणी निर्देशित कर रहें हैं। इस फिल्म के मानव कौल की भी अहम भूमिका है। फिल्म में मानव मिडिल क्‍लास फैमिली से बिलॉन्‍ग करने वाले युवक बने हैं। उन्‍हें भी सिंपल और नॉर्मल गेटअप में रखा गया है। बता दें कि आज के दौर में मीडिया को लेकर अलग-अलग चर्चा होती रहती है।

अन्य खबरे