Breaking News

दिल का दौरा पड़ने से वीरू देवगन का निधन

27 May, 2019 1401

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

हिंदी फिल्मों के जाने माने स्टंट मास्टर और अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वीरू देवगन काफी लंबे समय से बीमार थे. वह मुंबई के सांताक्रूज में के एक अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने आज मुंबई में अंतिम सांसे लीं. आज शाम 6 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा. बॉलीवुड के फेमस एक्शन कोरियोग्राफर व डायरेक्टर वीरू देवगन ने 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन सीन कोरियोग्राफ किए थे.  वीरू देवगन पंजाब के अमृतसर में जन्में थे. इसके अलावा उन्होंने 1999 में हिंदी फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' का निर्देशन भी किया. इस फिल्म में अजय दोहरी भूमिका में नजर आए थे.  

अन्य खबरे