Breaking News

पति को आतंकवादी और पाकिस्तानी कहने से दुखी हैं उर्मिला

19 Dec, 2020 900

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हाल ही में कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर इनदिनों दुखी हैं. उनके दुःख का कारण बना है सोशल नेटवर्क। उर्मिला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पति मोहसिन अख्तर और उनकी फैमिली को लेकर हुई ट्रोलिंग पर बात की।  उन्होंने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने विकिपीडिया में उनके पैरेंट्स तक के नाम बदल दिए थे। मोजो स्टोरी के साथ बातचीत में उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि वह मोहसिन खान और उनकी फैमिली की ट्रोलिंग को लेकर तैयार नहीं थीं। उन्होंने कहा कि मेरे पति को आतंकवादी और पाकिस्तानी कहा गया। हर चीज की एक लिमिट होती है। कुछ लोगों ने विकिपीडिया पेज के साथ छेड़छाड़ की और वहां पर मेरे माता-पिता का नाम बदलकर रुखसाना अहमद और शिविंदर सिंह कर दिया। ये दोनों लोग इंडिया में कहीं न कहीं कही तो रहते होंगे। उर्मिला ने आगे बताया कि उनके पिता का नाम श्रीकांत मातोंडकर और मां का नाम सुनीता मातोंडकर हैं। मेरे पति सिर्फ मुस्लिम नहीं है बल्कि कश्मीरी मुस्लिम हैं। हम दोनों अपने-अपने धर्म को समान रूप से फॉलो करते हैं। उन लोगों को मुझे, मेरे पति और उनकी फैमिली को ट्रोल करने का प्लैटफॉर्म मिला जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था। मुझे लगता है कि संवेदनशीलता एक महिला के सबसे मजबूत बिंदुओं में से एक है। मुझमें वह सहानुभूति, करुणा और संवेदनशीलता है जो मुझे एक महिला बनाती है।''बता दें कि उर्मिला और मोहसिन ने साल 2016 के मार्च में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। उस दौरान दोनों की शादी की खूब चर्चा हुई थी। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उर्मिला ने बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले कलयुग और मासूम जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उनको हरा दिया था.

अन्य खबरे