प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और प्लास्टिक न बनें : सलमान खान
06 Sep, 2019
1151
संवाददाता/in 24 न्यूज़.
पर्यावरण को लेकर जहां कईलोगों ने चिंता जताई है, वहीं अब सलमान खान ने भी चिंता जाहिर की है. गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने जलवायु परिवर्तन पर अपनी चिंता व्यक्त की है और कहा है कि किस तरह से प्लास्टिक के इस्तेमाल से धरती को नुकसान पहुंच रहा है. सलमान ने लोगों से रोजमर्रा की जिंदगी में प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने का आग्रह किया है. 20वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार के संवाददाता सम्मेलन में इस मुद्दे को संबोधित करते हुए सलमान ने गुरुवार की रात यहां मीडिया को बताया कि पहले ग्रीन (मतलब पेड़ बचाएं), पानी (जल बचाएँ) और प्लास्टिक से बचें. स्वच्छ भारत फिट भारत. प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और प्लास्टिक न बनें. सलमान के साथ यहां अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और कैटरीना कैफ भी मौजूद थीं.