फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के शादी की तस्वीर देखी आपने?
19 Feb, 2022
986
संवाददाता/ in24 न्यूज़
बॉलीवुड (bollywood) के मल्टी टैलेंटिड निर्माता, निर्देशक और एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) शादी के बंधन में बंध गए। इस कपल की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस वेडिंग फोटो में एक ओर जहां फरहान काफी डैशिंग दिख रहे हैं तो वहीं शिबानी बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हुए हैं। इस कपल की फोटो अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है. इस वेडिंग फोटोज में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बेहद कमाल के दिख रहे हैं। फरहान अख्तर ने शादी के खास मौके पर ब्लैक सूट पहना है, जिस में वो काफी कूल और दैसिंग दिख रहे हैं तो वहीं शिबानी लाल ड्रेस में बहुत प्यारी दिख रही हैं। फरहान- शिबानी साथ में बहुत क्यूट दिख रहे हैं। इन फोटोज को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले फरहान अख्तर और शिबानी के बाकी वेडिंग रिचुएल्स भी तेजी से वायरल हुए थे। प्री-वेडिंग सेरेमनी हल्दी और मेहंदी में अनुषा दांडेकर, अपेक्षा दांडेकर, रिया चक्रवर्ती, अमृता अरोड़ा, शबाना आजमी सहित कई सेलिब्रिटीज स्पॉट हुए थे। इस मौके पर फरहान के घर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइट्स से सजाया गया था। रिया चक्रवर्ती के एक डांस वाला वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रिया कुछ लोगों के साथ नाचती हुई नजर आ रही हैं.