Breaking News

फिल्म लव यात्री मामले में सलमान को केस में राहत

29 Nov, 2019 1046

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सलमान खान के साथ कितने विवाद जुड़े हैं यह कोई नया विषय नहीं है. अदालतों के चक्कर लगाकर भी शायद सलमान थक ही गए होंगे। अब सलमान के लिए बड़ी राहत वाली बात है कि उनकी फिल्म लव यात्री से जुड़े मामले में उनपर कोई केस नहीं चलेगा। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत. फिल्म लव यात्री के नाम पर आपत्ति जताने वाले केस में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी. गुजरात में दर्ज केस में फिल्म का नाम नवरात्रि से मिलता हुआ रखने और त्योहार को गलत तरीके से दिखाने के लिए केस दर्ज हुआ था. सलमान खान इस फिल्म के निर्माता थे.  बता दें कि सलमान खान ने लोगों की शिकायत के बाद अपनी फिल्म लवरात्रि का नाम बदलकर लवयात्री रखा था. दक्षिणपंथी संगठन, विश्व हिंदू परिषद लवरात्रि को लेकर गुस्से में था. उनके अनुसार यह हिंदू त्योहार नवरात्रि के अर्थ को विकृत कर बनाया गया था.

अन्य खबरे