Breaking News

भंसाली की फिल्म में काम करने से रणवीर ने किया मना

16 Oct, 2019 1047

संवाददाता/in24 न्यूज़.    
इंसान कई बार अपने ऐसे डायरेक्टर को भी मन कर देता है जिसकी वजह से बॉलीवुड में उसे एक अलग पहचान मिली हो. जी हां, बात है एक्टर रणवीर सिंह की जिसने एक बेहद संवेदनशील निर्माता निर्देशक को मन कर दिया है. गौरतलब है कि  बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है. बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली फिल्म इंशाअल्लाह सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ  बनाने वाले थे, लेकिन बाद में इस फिल्म से सलमान ने किनारा कर लिया.
इसके बाद भंसाली ने आलिया को लेकर फिल्म गंगूबाई बनाने की प्लानिंग की. भंसाली इस नई फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले थे और उन्होंने फिल्म में कैमियो करने के लिए रणवीर सिंह को ऑफर दिया था. मगर कहा जा रहा है कि रणवीर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है.

अन्य खबरे