Breaking News

वेलकम 3 में दो बड़े गायकों की एंट्री !

31 Jul, 2023 1105
संवाददाता/in24न्यूज़   

अनीस बजमी की 2007 में आई 'वेलकम' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही थी, जिसके बाद इसकी दूसरी किस्त 'वेलकम बैक' भी आई। अब बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने फिल्म की तीसरी किस्त पर मुहर लगा दी थी, इस फिल्म की लेकर अब एक लेटेस्ट खबर सामने आई है। इस फिल्म में दलेर मेहंदी और मीका सिंह की एंट्री हो गई है दोनों अहम भूमिका में नजर आने वाले है। रिपोर्ट के मुताबिक दलेर और मीका सिंह 'वेलकम 3' में गायक के तौर पर नहीं बल्कि एक अभिनेता के रूप में नजर आएंगे। कहां जा रहा है की फिल्म में दोनों की भूमिका काफी मजेदार हो. सूत्रों के अनुसार जब दलेर और मीका को फिल्म ऑफर की गई तो वे हैरान रह गए। हालांकि उन्हें जब लगा कि फिल्म में उनकी भूमिका काफी मजेदार है तो उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी। बता दें कि दलेर और मीका बेहतरीन गायक होने के साथ-साथ एक दूसरे के भाई भी है। दोनों ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया।  एक तरफ दलेर मेहंदी 'वेलकम 3' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगे तो मीका पहले भी कई फिल्मों में दिख चुके हैं। मीका 2010 में आई 'मिट्टी', 2011 में आई 'लूट' और 2014 में आई 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अब फिल्म 'वेलकम 3' में दोनों को साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।

अन्य खबरे