Breaking News

शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत गिरफ्तार

19 Jan, 2023 807

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं कभी अपने बयानों से तो कभी अपनी हरकतों की वजह चर्चा में बनी रहती हैं।  राखी सावंत की शादी को लेकर जारी ड्रामा पूरी तरह से अभी ख़त्म नहीं हुआ था कि अंबोली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। राखी को आज दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करनी थी, जहां उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप की। राखी सावंत को पिछले साल शर्लिन चोपड़ा के उनके खिलाफ दायर एक प्राथमिकी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया,अंबोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।
मुंबई पुलिस ने कहना है कि शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। पिछले साल राखी ने पुलिस को बताया था कि शर्लिन चोपड़ा ने 6 नवंबर 2022 को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।राखी ने बाद में मीडिया से कहा, 'मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि उनके बारे में की गई टिप्पणियों के कारण मेरे जीवन में उथल-पुथल मच गई है। उसकी वजह से, मेरे हाल के प्रेमी ने मुझसे पूछा है कि क्या शर्लिन जो कह रही है उसमें कोई सच्चाई है। क्या सच में मेरे 10 बॉयफ्रेंड हैं। 

अन्य खबरे