Breaking News

संजय दत्त की हालत में सुधार

20 Oct, 2020 1035

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कैंसर से लड़ रहे अभिनेता संजय दत्त की हालत में पहले से सुधार है. संजय दत्त की अगस्त महीने में खबर आई थी कि स्टेज 4 लंग कैंसर से पीड़ित है. अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है कि संजय दत्त का मेडिकल ट्रीटमेंट का बहुत अच्छा रेस्पॉन्स दे रहे हैं. उनकी तबीयत में पहले से काफी सुधार है. संजय दत्त की सेहत से जुड़ी ये जानकारी उनके एक फैमली मेंबर द्वारा दी गई है. दरअसल संजय दत्त की एक फैमली मेंबर ने बताया कि ऐसी खबरे आईं कि उनके पास जीने के लिए छह महीने हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. उनके फैमली मेंबर ने बताया कि उन्हें एक तरह का लंग कैंसर था, जिसका मुंबई में ही इलाज शुरू हुआ और अब वो इलाज में अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वो टेस्ट के लिए गए थे और काफी अच्छे रिजल्ट सामने आए हैं. भगवान के आशीर्वाद और सभी की दुआओं से वो जल्द ही ठीक हो रहे हैं.  वहीं हाल ही में इससे पहले सोशल मीडिया पर संजय दत्त का एक वीडियो जोरो से वायरल हुआ था. जिसे फेमस हेयर स्टायलिस्ट आलिम हकीम ने पोस्ट किया था. वीडियो में संजय दत्त हेयर कट लेते हुए भी नजर आ रहे थे. बहरहाल संजय दत्त की इस बेहतर खबर से उनके परिवार में भी काफी राहत है.

अन्य खबरे