Breaking News

सस्ती ड्रेस को लेकर करीना कपूर हैं चर्चा में

16 Mar, 2019 1487

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

करीना कपूर खान अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। चाहे इवेंट की बात हो या जिम लुक की या फिर कैजुअल लुक ही क्यों न हो। करीना हमेशा प्रूव करती हैं वो स्टाइलिश बेगम हैं। साल 2000 में डेब्यू करने के बाद से अबतक करीना हमेशा अपने फैशनसेंस से वाहवाही लूटती आई हैं। ठीक उसी तरह अब करीना के बेटे तैमूर अली खान अपने लुक को लेकर सेंसेशन बन चुके हैं। करीना कपूर नामी डिजाइनर्स की एक्सपेनसिव ड्रेसेस पहनती हैं लेकिन इस बार उन्होंने जो ड्रेस पहनी उसे उनका कोई भी फैन आसानी से खरीद सकता है।  करीना शुक्रवार को बेटे तैमूर अली खान के एनुअल फंक्शन में पहुंची थीं। इस दौरान बेबो स्ट्रिप्ट ब्लू रैप ड्रेस में नजर आईं। ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक मिड-लेंथ हील्स, ब्लैक हैंडबैग कैरी किया और पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाई थी। उनकी ये ड्रेस ना सिर्फ बहुत सिंपल थी बल्कि बेहद सस्ती भी थी। इसे आसानी से आप कम बजट में खरीद सकते।

अन्य खबरे