Breaking News

सारा अली खान को पड़ा सिंबा का ऑफर महंगा।

28 May, 2018 1525
संवाददाता / in24 news  
 
अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से डेब्यू कर रही सारा अली खान इन दिनों एक कानूनी विवाद में फंस गई हैं, दरअसल इन दिनों अभिषेक कपूर और निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के बीच अनबन होने की वजह से फिल्म की शूटिंग आधी रुक गई है, इस बीच सारा ने रोहित शेट्टी की ऑफर की गई फिल्म सिंबा साइन कर ली। अब यही स्टेप सारा को पड़ा महंगा केदारनाथ फिल्म के प्रोड्यूसर ने सारा को नोटिस भेजते हुए 5 करोड़ रूपए की मांग की है और सवाल उठाया, कि जब फिल्म केदारनाथ को उन्होंने सारी डेट्स दी हैं तो इस दर्मियान वह कोई दूसरी फिल्म कैसे साइन कर सकती हैं और कहा सारा ने फिल्म के ली बाकायदा अग्रीमेंट भी साइन किया था। सारा ने अगर एग्रीमेंट का उल्लघन नहीं किया है, तो वह अपना कमिटमेंट पूरा करे या 5 करोड़ का हर्जाना दे।

अन्य खबरे