Breaking News

सुपरस्टार रजनीकांत का आज 72वां जन्मदिन

12 Dec, 2021 919

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
 करोड़ों दिलों पर राज करनेवाले अभिनेता सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस विशेष अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मेगास्टार रजनीकांत को 72वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने रविवार को तमिल भाषा में रजनीकांत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह एक प्यारे दोस्त हैं, जो लोगों को दिल से प्यार करते हैं। स्टालिन ने कहा कि रजनीकांत अपने 72वें साल में कदम रख रहे हैं। उन्होंने कई सालों तक अपने अभिनय कौशल से तमिल लोगों का मनोरंजन किया। मुख्यमंत्री ने तमिल सिनेमा के सुपरस्टार के अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की। स्टालिन के अलावा कई फिल्मी सितारों, निर्देशकों और फिल्म तकनीशियनों ने रजनीकांत को उनके जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि चैरिटी के जरिये लम्बे समय से रजनीकांत गरीबों की मदद करते रहे हैं. यही कारण है कि उन्हें भगवान् मानने वाले फैंस भी बड़ी संख्या में हैं। 

अन्य खबरे