हाउसफुल - 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया है धमाल, जल्द पार कर सकती है 150 करोड़ का आंकड़ा !
एंटरटेनमेंट डेस्क/in24 न्यूज़।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम सुनते ही फैंस उनकी फ़िल्में देखने के लिए थिएटर में दौड़ते थे उनकी फिल्म रिलीज का अलग ही बज रहता था लेकिन कुछ समय से अक्की का जादू बॉक्स.आ ऑफिस पर गायब सा हो गया था और उनकी फ़िल्में कुछ ख़ास कमाल नहीं कर रही थी। पर अक्की के फैंस को लम्बे समय से उनकी हिट का वेट था. आखिरकार फैंस का लंबा इंतजार खत्म हुआ और उनकी मच अवेटेड फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हो गई और रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है. बता दें कि पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार की बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हो रही थी और मेकर्स का करोड़ों का नुकसान कर रही थी. इस वजह से जहां एक्टर की टेंशन बढ़ी हुई थी तो वहीं फैंस भी काफी निराश थेखिरकार ‘हाउसफुल 5’ ने एक्टर के डूबते करियर को थोड़ी राहत दी है.
फिल्म की शुरुआत अच्छी रही और फिर इसने धुआंधार कमाई भी कर ली है दरअसल फिल्म में मल्टी स्टार कास्ट और इसे दो वर्जन में रिलीज किए जाने के चलते ‘हाउसफुल 5’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. बता दें कि ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है. फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, श्रेयस तलपड़े, चंकी पांडे, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा और सोनम बाजवा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.
अगर हम फिल्म के एक हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने आधे बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है. हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 8वें दिन तक बंपर कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं हाउसफुल 5’ ने एक हफ्ते में कितनी कमाई की ? ‘हाउसफुल 5’ ने 24 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग किया था. ऑफिसियल आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 6 दिन में 126,08 करोड़ की कमाई की। ‘हाउसफुल 5’ की 8 दिनों का कुल कलेक्शन अब 139.08 करोड़ रुपये हो गया है. यानी अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल - 5 150 करोड़ का आंकड़ा छूने से महज कुछ कदम ही दूर है ‘उम्मीद है।