मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर सलीम अख्तर का 82 साल की उम्र में हुआ निधन
09 Apr, 2025
224
संवाददाता/in24 न्यूज़।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने हाल ही में इस दुनिया को अलविदा था.मनोज कुमार के निधन से अब तक फिल्म इंडस्ट्री उबर नहीं पाई थी कि अब एक और दुखद खबर सामने आ गई है.अब बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.दरअसल रानी मुखर्जी और तमन्ना भाटिया जैसी जानी-मानी अभिनेत्रियों को हिंदी सिनेमा में लॉन्च करने वाले मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर सलीम अख्तर का निधन हो गया है.सलीम अख्तर ने 82 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली है.सलीम अख्तर कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे.अपने सिंपल और सरल व्यवहार के लिए मशहूर सलीम अख्तर एक बेहतरीन प्रोड्यूसर थे और 1980 से 1990 के दशक के बीच इंडस्ट्री में काफी सक्रिय रहे.उनकी प्रोडक्शन का नाम 'आफताब पिक्चर्स' है, जिसके बैनर तले उन्होंने कई यादगार फिल्मों का निर्माण किया...वो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में सक्रिय थे.सलीम अख्तर ने ही अपनी फिल्म से रानी मुखर्जी को भी लॉन्च किया था.सलीम 'चोरों की बरात', 'कयामत', 'लोहा', 'बंटवारा', 'फूल और अंगारे', 'बाजी', 'इज्जत' और 'बादल' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.वो आमिर खान, और बॉबी देओल संग भी काम कर चुके थे.उन्होंने इंडस्ट्री को रानी मुखर्जी और तमन्ना भाटिया जैसी दो बेहतरीन अदाकारा दीं. सलीम की फिल्म से ही इन दोनों का एक्ट्रेसेज का डेब्यू हुआ था.उन्होंने 1997 में आई फ़िल्म राजा की आएगी बारात में रानी मुखर्जी को ब्रेक दिया, जिसके साथ रानी हिंदी सिनेमा की क्वीन बनकर उभरीं.वहीं तमन्ना सलीम अख्तर के प्रोडक्शन तले बनी 'चांद सा रोशन चेहरा' में नजर आई थीं........