Breaking News

अब दिल्ली के स्कूल-मदरसों में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कराएं केजरीवाल : विजयवर्गीय

12 Feb, 2020 989
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय  पचा नहीं पा रहे हैं. जहां हर तरफ से केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाइयां मिल रही हैं, ऐसे में कैलाश विजयवर्गीय ने बधाई देते हुए उन्हें सलाह दी है कि वह दिल्ली के स्कूलों और मदरसों में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कराएं। विजयवर्गीय ने कहा कि बजरंगबली की कृपा से दिल्ली के बच्चे क्यों वंचित रहें! कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जी को जीत की बधाई। निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है। अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी स्कूलों, मदरसों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो। उन्होंने आगे लिखा कि बजरंगबली की कृपा से अब दिल्लीवासी बच्चे क्यों वंचित रहें?

अन्य खबरे