Breaking News

अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे

04 Oct, 2018 1294

संवाददाता/in24 न्यूज़।

    शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के रिश्तों में जिस तरह लगातार खटास देखने को मिल रही है, ऐसे में दशहरा के बाद शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या जाने वाले है. यह जानकारी शिवसेना नेता संजय राउत की तरफ से दी गई है. गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को होनेवाली सालाना दशहरा रैली के बाद उनके जाने की तारीख तय हो सकती है. राउत के अनुसार भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का वादा अबतक पूरा नहीं किया है, जबकि शिवसेना ने हमेशा राम मंदिर का समर्थन किया है. सूत्रों के मुताबिक राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख जन्मेजय शरणजी महाराज ने शिवसेना भवन में उद्धव ठाकरे से मुलाकात भी की. शरणजी महाराज ने उसी मुलाकात में उद्धव ठाकरे को अयोध्या आने का न्यौता दिया और राम मंदिर निर्माण में शिवसेना की सहायता की बात की. 

अन्य खबरे